सहारनपुर, अप्रैल 3 -- देश का प्रतिनिधित्व कर रही मिनर्वा फुटबॉल अकादमी ने स्पेन में आयोजित एमआईसी कप के अंडर-15 वर्ग में अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बोका ओसी को 4-1 से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही मिनर्वा टीम हावी रही और पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी टीम ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए दो और गोल दागे और मुकाबले को एकतरफा बना दिया। टीम के डिफेंडर आर्यदीप सैनी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को गोल करने के मौके नहीं दिए। सहारनपुर के दौलतपुर गांव निवासी आर्यदीप की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में खुशी है। टीम के मैनेजर रंजीत बजाज की प्रेरणा भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में साफ नजर आई। अब मिनर्वा के दो मुकाबले शेष हैं, जिनमें बेहतर प्रदर्शन कर टीम क्वालीफाई करने की कोशिश करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...