मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एमआईटी हॉस्टल टीम ने रैंबो फुटबॉल क्लब को 1-0 गोल से हराया। यह एकमात्र गोल रितेश ने दागा। दूसरे मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी के नहीं पहुंचने से ठक्कर बप्पा हॉस्टल की टीम को वॉकओवर मिला। मैच में निर्णायक अलीमुद्दीन, इरशाद मल्लिक, मोहम्मद सईद एवं विपिन कुमार थे। मौके पर सुनील सिंह, रोहिताश्व तिवारी, मोहम्मद सलाउद्दीन, राकेश पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.