मुरादाबाद, मई 8 -- एमआईटी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सक डॉ. एके गोयल, डॉ. प्रगति राठौर, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मंजुला कम्बोज ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं की नेत्र, दंत एवं त्वचा संबंधी गहन जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. मंजुला कम्बोज ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...