पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया। एमआईटी रामबाग पूर्णिया के विद्यार्थियों ने आसमा हुंडई मोटर्स का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट किया। इस इंडस्ट्रियल विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल उद्योग की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों तथा व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना था। विजिट के दौरान छात्रों को वाहन निर्माण, सर्विसिंग प्रक्रिया, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से जानकारी दी गई। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. साक़िब शकील ने कहा कि ऐसे इंडस्ट्रियल विजिट छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इससे छात्रों को कक्षा में पढ़ी गई बातों को वास्तविक जीवन में समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एमआईटी रामबाग पूर्णिया छात्रों को बेहतर और रोजगार से जुड़ी शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफि...