पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) रामबाग को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा एमटेक कार्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। इस मंजूरी के साथ संस्थान बिहार का पहला निजी कॉलेज बन गया है, जिसे एमटेक कोर्स चलाने की अनुमति प्राप्त हुई है। संस्थान में प्रारंभिक चरण में दो प्रमुख शाखाओं सिविल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. असद इमाम ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के निरंतर प्रयास, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे सीमांचल सहित आसपास के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे और संस्थान की शैक्षणिक पहचान और मजबूत हो...