एमआईटी में '64 स्क्वेयर्स' शतरंज प्रतियोगिता में दक्ष ने मारी बाजी
मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- एमआईटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा '64 स्क्वेयर्स' शतरंज प्रतियोगिता के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रणनीतिक सोच, तार्किक क्षमता, एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना रहा। प्रत्येक मुकाबला 10 मिनट के समय प्रारूप में खेला गया। बराबरी की स्थिति में पांच मिनट के ब्लिट्ज प्रारूप का प्रयोग किया गया। प्रतियोगिता में सीएसई एआईएमएल के चतुर्थ वर्ष के छात्र दक्ष दीक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीएसई डीएस के द्वितीय वर्ष के मोहम्मद जकी द्वितीय और एआईएमएल की द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। चतुर्थ वर्ष के सीएसई छात्र निखिल कुमार सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान को प्रस्तुत की परियोजनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.