मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी सहित राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सात जुलाई से बीटेक में दाखिला शुरू होगा। बीसीईसीई ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन : डीटीयू : बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स में 30 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होंगेपहले राउंड का दाखिला पहले राउंड का दाखिला नौ जुलाई तक होगा। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसबार बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला लिया जायेगा। एमआईटी में 540 सीटों पर दाखिला होगा। पूरे बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में साढ़े 14 हजार सीटों पर दाखिला होगा। पहले 13 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाता था। दाखिले के समय छात्रों को एक जांच पर्ची कॉलेज में लानी होगी। यह पर्ची बीसीईसीई की वेबसाइट या एमआईटी की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी। इस जांच पर्ची में छात्र या छात्रा का न...