मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में लेबोरेटरी मैनेजमेंट विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से हुई। यह कार्यक्रम 13 मार्च तक संस्थान में आयोजित होगा। इसके उद्घाटन सत्र में राज्य प्रावैधिक शिक्षा परिषद, बिहार के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह मुख्य अतिथि थे। मौके पर विमेंस गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार रॉय भी उपस्थित थे। एमआईटी के प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमार झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों एवं प्रयोगशाला से जुड़े कर्मियों को प्रायोगिक ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है। डॉ. सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोल्स एंड रिस्पांसिबिलिटी ऑफ लेबोरेटरी के बारे में जानकारी दी जाएगी। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी दीपक कुमार चौधरी...