एमआईटी में मारपीट मामले में कार्रवाई शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में पिछले दिनों एमटेक और बीटेक छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है। एमआईटी में अनुशासन समिति की बैठक बुलायी गयी और आरोपी छात्रों और उनके माता-पिता से बात की गयी। अनुशासन समिति की बैठक में आरोपी तीन छात्रों के माता-पिता नहीं पहुंचे। इनके नहीं पहुंचने से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।सूत्रों ने बताया कि तीनों छात्रों को अपने माता-पिता को बुलाने का निर्देश फिर दिया गया है। इस मारपीट के बाद एमटेक के छात्रों ने बीटेक छात्रों के बारे में लिखित शिकायत की थी। बीटेक के छात्रों का नाम भी अपनी शिकायत में लिखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.