मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में चल रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल से भूकंप से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम के आयोजक प्रो. प्रियंका चोपड़ा और प्रो. ऋषभ शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों को सीपीआर, बोन स्पिलिंटिंग, फर्स्ट एड, खून रोकने के उपाय, इंटरनल खून स्राव रोकने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद यांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष ने एसडीआरएफ की टीम का धन्यवाद किया एवं भूकंप से निपटने के अपने अनुभव को साझा किया। प्राचार्य एमके झा ने छात्रों और वहां मौजूद शिक्षक का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.