मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में बुधवार को संस्थान के न्यूज लेटर का विमोचन किया गया। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा, प्रो. वाईएन शर्मा, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चेतना सागर, डॉ. शैलबाला मौजूद रहीं। प्राचार्य ने कहा कि न्यूज लेटर संस्थान की शैक्षणिक, तकनीकी एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को एक मंच प्रदान करता है। उधर, एमआईटी में लीगल कम्प्लायंस एंड क्लिनिक विषय पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता कुणाल ठाकुर, कंपनी सेक्रेटरी वैभव शुक्ला तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विक्की कुमार उपस्थित रहे।कार्यशाला में बौद्धिक संपदा अधिकार, कंपनी इन्कॉरपोरेशन एवं कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में विधिक व वित्तीय नियमों पर कार्यशाला मुख्य अतिथियों ...