एमआईटी में नामांकन के लिए बनेगी कमेटी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में नये सत्र में बीटेक में नामांकन के लिए शिक्षकों की कमेटी का गठन किया जायेगा। बीटेक नये सत्र में दाखिला सात जुलाई से शुरू होगा। दाखिला से पहले एमआईटी में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एमआईटी में इसबार 540 सीटों पर दाखिला लिया जायेगा। नये सत्र से मैथेमेटिक्स कंप्यूटिंग का नया ब्रांच शुरू किया जा रहा है। दाखिले के लिए बनी कमेटियां छात्रों के पेपर वेरिफिकेशन का काम करेंगी। पेपर वेरिफिकेशन के बाद छात्रों का नामांकन लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.