एमआईटी में तकनीकी विवि बनाने का स्वागत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा एमआईटी परिसर में तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा का एमआईटी परिवार ने स्वागत किया है। एमआईटी, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. एमके झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा बिहार में तकनीकी शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। हमें विश्वास है कि इस पहल से राज्य में तकनीकी शिक्षा के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी। तकनीकी विश्वविद्यालय के गठन से उच्च तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह भी पढ़ें- 10 दिनों में एयरपोर्ट पर शिलान्यास, इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी जल्द; सीएम सम्राट ने मुजफ्फरपुर में दिल ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.