एमआईटी में टंकी के सड़े पानी से बनाया खाना, 33 छात्राएं बीमार, प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में गुरुवार को छात्राओं ने हॉस्टल में खराब खाने और पानी को लेकर दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि हॉस्टल में लगी सभी छह पानी की टंकियों का पानी सड़ गया है और इसी सड़े हुए पानी से मेस में खाना बन रहा है। इस खाना से 33 छात्राएं बीमार हो गई हैं, जिनमें कुछ को जांच के बाद टायफाइड निकला है।
प्रदर्शन का कारण मेस में जो खाना मिलता है, वह बेहद खराब है। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज से हॉस्टल तक शौचालय की सफाई नहीं है। छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने नारेबाजी की। हंगामे में करीब 100 छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं को शांत कराने में एमआईटी प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा के आश्वासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.