मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। एमआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से मंगलवार को एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेगूसराय के प्रिंसिपल डॉ. अभिषेक शर्मा थे। उनके व्याख्यान का मुख्य विषय बायो फ्यूल्स था। इस सत्र के माध्यम से छात्रों और संकाय सदस्यों को जैव ईंधन की आधुनिक तकनीकों और भविष्य में ऊर्जा के स्थायी स्रोतों को समझने का अवसर मिला।डॉ. शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे छात्रों को वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में चल रहे शोध की जानकारी और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवीन इंजीनियरिंग समाधानों की गहरी समझ प्राप्त हुई। यह व्याख्यान न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहा, बल्कि इसने छात्रों को इस क्षेत्र में भविष्य के करियर और अनुसंधान की दिशा में प्रेरि...