मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एमआईटी में शुक्रवार को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल की ओर से एआई और साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आगामी जुलाई माह में राज्य स्तरीय हैकाथॉन आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा करना था।कार्यक्रम में रैपटोर लैब से आए राहुल ठाकुर ने हैकाथॉन की रूपरेखा, उसके उद्देश्य एवं छात्रों के लिए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय एआई और साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन 25-26 जुलाई को होगा।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.