एमआईटी पीएसएस रहेगा सुबह तीन घंटे बंद
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी पीएसएस से बिजली की आपूर्ति रविवार की सुबह सात बजे से 10 बजे तक नहीं होगी। इस अवधि में एमआईटी फीडर का ज्वाइंटिंग किट बदली जाएगी। इससे 11 केवी बस स्टैंड, 11 केवी दामोदरपुर, 11 केवी ब्रह्मपुर, 11 केवी एमआईटी व 11 केवी बैरिया फीडर को विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। आपूर्ति बाधित होने से अयाची ग्राम, कोल्हुआ, जगदंबा नगर, आदर्श ग्राम, मिठन सराय रोड, चकमुरमुर, राहुल नगर, लक्ष्मी चौक, दाउदपुर कोठी, संजय सिनेमा रोड, बृजबिहारी गली, सोडा गोदाम चौक, मेहंदी हसन चौक, न्यू पुलिस लाइन रोड आदि इलाके में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति जारी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम आवास सहित कई क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.