मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी परिसर में गुरुवार को फोर्थ ईयर के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। परिसर में दो बजे छात्र के दो गुट जमा हुए। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की छात्रों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लात घूंसे और बेल्ट चलने लगे। कैंपस में अफरातफरी मच गई। इस बीच एमआईटी प्रशासन और शिक्षकों को इसकी सूचना मिली। एमआईटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र वहां से भाग चुके थे। एमआईटी में इससे पहले जनवरी में हुई प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद छात्र पर कार्रवाई की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.