मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी ने उमंग 2026 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीते हैं। महिला बैडमिंटन में एमआईटी को स्वर्ण पद मिला। पुरुष बैडमिंटन में रजत पदक जीता। टेबल टेनिस के दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्रिकेट, शतरंज और पोस्टर मेकिंग में भी स्वर्ण पदक जीते। कैरम व शॉटपुट में रजत पदक मिला। पीआरओ दीपशिखा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षकों को तीन स्वर्ण व चार रजत और छात्रों को तीन स्वर्ण व दो रजत पदक मिले। प्राचार्य डॉ. एमके झा ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.