एमआईटी छात्रों को बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने का निर्देश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी प्रशासन ने अपने सभी छात्रों को बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को एमआईटी ने एक नोटिस जारी की। इसमें कहा गया कि जांच में पाया गया कि एमआईटी के छात्र अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लगा रहे हैं। नोटिस में छात्रों को हिदायत दी गई कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बायोमेट्रिक और कक्षा दोनों में उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अलावा एमआईटी के वर्ष 2023 से 2025 वर्ष के छात्रों को मार्क माई अटेंडेंस पोर्टल पर भी अपनी उपस्थिति को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.