मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में मंगलवार को वार्षिक अंतर संस्थान सांस्कृतिक महोत्सव फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए शून्य सहिष्णुता नीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने एवीएच में सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने की बात कही। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनसे सीधे संवाद करने को कहा।कार्यक्रम में 14 विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रूबरू, टॉकिंग स्ट्रोक्स, टेकलेख, अभिव्यक्ति, विटकॉइन्स बयान, नृत्यांजलि, इम्प्रोव बैटल, जसरंग, मुखौटा, उद्घाटन, शाम-ए-मुशायरा और जैमिंग शामिल थे।टेकलेख प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एलएस कॉलेज की संजना कुमारी रहीं। दूसरे स्थान एमआईटी की पलक शांडिल्य और तीसरे...