मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी के सात छात्रों को अनुशासनहीनता के दो मामलों में ब्लैक डॉट मिला है। इन छात्रों में से छह पर 25-25 हजार और एक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एक छात्र पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एक से सिर्फ शपथ पत्र लिया गया है। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। एमआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि अनुशासन कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले पर गुरुवार को हुई एंटी रैगिंग कमेटी सेल की बैठक में मुहर लगाई गई। इसमें एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा भी मौजूद थीं। बताया कि 31 जनवरी को एमआईटी में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान बीटेक के फाइनल ईयर के छात्रों और एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र के बीच झड़प हो गई थी। बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.