मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 10 अप्रैल को शेखपुरा इंजीनियरिंग कालेज में एनबीए डॉक्यूमेंट प्रिपरेशन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रयोगशालाओं की एनबीए अनुरूप तैयारी पर बल देते हुए लैब मैनुअल का सीओ के साथ समन्वय, प्रयोग अभिलेखों का संधारण, कैलिब्रेशन प्रमाणपत्र, उपकरणों का अद्यतन विवरण, स्टॉक एवं डेड स्टॉक रजिस्टर, मेंटेनेंस एवं यूटिलाइजेशन लॉग, सुरक्षा मानकों का अनुपालन तथा विजन, मिशन जैसे पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी एवं डीन अकादमिक डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी के नेतृत्व में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.