मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक जरूरतमंद छात्रों को जेईई और नीट की तैयारी कराएंगे। इसका निर्देश विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने दिया है। एमआईटी में यह तैयारी कक्षा खत्म होने के बाद कराई जाएगी। सभी प्राचार्यों को इसको लेकर निर्देश दिया गया है। इस विशेष कक्षा में आठवीं से 12वीं तक छात्र शामिल होंगे। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक हैं उन्हें इस कक्षा में शामिल किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे इस विशेष कक्षा की तैयारी के लिए आसपास प्रचार-प्रसार भी करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...