मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम चंपारण के एमजेके कॉलेज में आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद' में एमआईटी मुजफ्फरपुर के छात्र रोहित राज ने शीर्ष विजेताओं में स्थान बनाया है। 'माय भारत' की डिप्टी डायरेक्टर रश्मि सिंह और मुख्य अतिथि की मौजूदगी में रोहित ने लोकतंत्र और आपातकाल के सबक पर अपनी राय रखी। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कंटेंट, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। रोहित ने आपातकाल के ऐतिहासिक सबक और भविष्य के भारत की चुनौतियों पर विचार रखे। अब वे राज्यस्तरीय युवा संसद में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। माता आरती गुप्ता, एमआईटी के प्राचार्य डॉ. एमके झा और मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...