एमआईटी के पास पिंक टॉयलेट का काम शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लक्ष्मी चौक से दादर पुलिस लाइन जाने वाले रोड में एमआईटी गेट के पास पिंक टॉयलेट लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले से बने कंक्रीट के प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट का प्री फैब्रिकेटेड ढांचा लगा दिया गया है।इसे महिलाओं की सुविधा व आवश्यकता को देखते हुए खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके फिनिशिंग का काम चल रहा है। बिजली, पानी के साथ बुनियादी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। टॉयलेट के अंदर बच्चों के स्तनपान के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक परियोजना के तहत शहर में महिलाओं के लिए पांच पिंक टॉयलेट बनाए जाने हैं। इनमें बैरिया गोलंबर और एमआईटी गेट के पास नए टॉयलेट जल्द ही चालू हो जाएंगे। तिलक मैदान व रामदयालू नगर में यह चालू हो चुका है। पांचवें पिंक टॉयलेट के लिए जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.