मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के दो छात्रों राहुल कुमार एवं सरफराज आदिल का चयन टीसीएस डिजिटल प्रोफाइल के लिए हुआ है। इन्हें सिस्टम इंजीनियर के पद पर लगभग 7.09 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस के प्रमुख प्रो. दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं सतत प्रशिक्षण का परिणाम है। प्राचार्य प्रो. एमके झा ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- एमआईटी के दो छात्रों का टीसीएस डिजिटल प्रोफाइल के लिए चयन यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप के लिए एमआईटी व निजी कंपनी में एमओयू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...