एमआईटी के छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं एमआईटी में बुधवार को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों के लिए मेडिटेशन एंड स्प्रीच्यूल सॉल्यूशन फॉर मेंटल हेल्थ विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन एवं समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के बीके भास्कर भाई, सीता बहन एवं आरती बहन अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भास्कर भाई ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई, करियर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों एवं मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.