मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में सोमवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की तरफ से छात्रों मानसिक तनाव से राहत के उपाय बताए गए। संस्था की बीके सीता बहन, श्रेया बहन, सिमरन, बीके रेखा बहन आदि ने 'सेल्फ रियलाइजेशन' विषय पर विशेष गतिविधि कराई गई। बीके श्रेया बहन ने तनाव, चिंता एवं मानसिक दबाव के कारणों पर प्रकाश डालते हुए राजयोग मेडिटेशन को मन प्रबंधन की प्रभावी तकनीक बताया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एमके झा ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.