मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के छात्रों को शनिवार को गोल्ड मेडल मिलेगा। बिहार इंजीनियरिंग विवि के दीक्षांत समारोह में एमआईटी के एमटेक से लेकर बीटेक तक के छात्रों को यह अवार्ड दिया जाएगा। बीटेक में आईटी की छात्रा शिवानी तो एमटेक में आमिर का गोल्ड मेडल मिलेगा।आमिर सिविल इंजीयनिंग ब्रांच का छात्र है। शिवानी के अलावा मो. इमरान को बीटेक में रजत पदक दिया जाएगा। मो. इमरान भी आईटी का ही छात्र है। इसके अलावा आईटी ब्रांच के ही अमिय कुमार को कांस्य पदक दिय जाएगा। एमटेक में आमिर के अलावा रवि रंजन कुमार को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा। रवि रंजन मैकेनिकल ब्रांच का छात्र है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा प्रिया भारती को भी गोल्ड मेडल मिलेगा। गोल्ड मेडल मिलने वाले छात्रों को प्राचार्य प्रो. एमके झा, रजिस्ट्रार प्रो. रजनीश कुम...