मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बैरिया रोड में एमआईटी के पश्चिम वाले गेट के सामने मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने कॉलेज की महिला प्रोफेसर डॉ. शैल बाला के गले से सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। दोनों बदमाश काला हेलमेट लगाए हुए थे, इससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। बाइक का नंबर भी फुटेज में स्पष्ट नहीं आ पाया है। महिला प्रोफेसर ने घटना को लेकर ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की जांच की है।डॉ. शैल बाला ने पुलिस को बताया है कि वह सुबह साढ़े छह बजे बच्चे को स्कूल की बस पकड़ाने के लिए आई थीं। वह एमआईटी के पोस्ट ऑफिस वाले गेट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.