एमआईटी का छात्र गायब, अपहरण का केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एमआईटी में पढ़ रहा नालंदा का छात्र साजन कुमार बगैर सूचना के 22 जुलाई को गायब है। बात नहीं होने पर उसके पिता रंजीत कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। तमाम दोस्तों और रिश्तेदारों से जानकारी ली लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बीते 24 जुलाई को ब्रह्मपुरा थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। साजन के पिता रंजीत बोकारो में कायर्रत हैं। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एमआईटी छात्र साजन का सुराग मिल गया है। वह बिना बताए आंदोलन में हिस्सा लेने चला गया था। थानेदार ने बताया कि उसके मिल जाने की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.