एमआईटी कालेज के पीछे मार्ग का उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
मुरादाबाद, मई 14 -- विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, द्वारा एम0आई0टी0 कालेज के पीछे 24मीटर चौडे महायोजना मार्ग के विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो में रम्बल स्ट्रिप, साईनेज इत्यादि को कराये जाने एवं विद्युत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये जाने को कहा। उपाध्यक्ष द्वारा सडक के शेष बचे हुए भाग के निर्माण में आ रही समस्याओं का संज्ञान लिया गया, जिसके क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को भू-स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं को दूर कर शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। निर्देश दिये कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाये। कार्य की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाये, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.