आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर। एमआईजी मैदान, आदित्यपुर- 02 में बसंती दुर्गा पूजा की तैयारी शुरु हो गई है। सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष बसंती दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाता है। यहां 19 मार्च को प्रातः 9.30 बजे कलश स्थापना होगी। महासप्तमी के दिन 25 मार्च को प्रातः नव पत्रिका प्रवेश व नाव पर बसंती देवी दुर्गा का आगमन होगा। महाष्टमी के दिन 26 मार्च को प्रातः 8 बजे से अष्टमी पूजन होगा। महानवमी के दिन 27 मार्च को प्रातः 8 बजे से नवमी पूजन व दिन के 11.30 बजे से आरती, पुष्पांजली, हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन होगा। महादशमी के दिन 28 मार्च को प्रातः 7 बजे से विसर्जन पूजा होगी। उक्त जानकारी पूजा कमेटी के अध्यक्ष एनके तनेजा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.