मेरठ, मई 11 -- मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन व मैटेरियल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया, दिल्ली चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन का विषय "भविष्य में उपयोग होने वाली नई आधुनिक सामग्री और उनके नवीन आविष्कार" रहा। कार्यक्रम में 50 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञों ने सहभागिता की, जबकि 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त 10 से अधिक विदेशी शिक्षाविदों ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन संयोजक डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के लिए कुल 307 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी शिक्षाविदों के शोध पत्र शामिल रहे। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.