मेरठ, मई 6 -- मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एमआईईटी में मंगलवार को प्रोजेक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन हुआ। एक्सपो में छात्रों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और नवाचार क्षमता की सराहना की गई। एक्सपो में बीटेक, एमबीए, एमसीए और बीफार्मा समेत 16 विभागों की 55 टीमों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज, एकेटीयू लखनऊ और विशिष्ट अतिथि गौरव जैन, डायरेक्टर, केआर इंडस्ट्रीज ने किया। इस दौरान चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह और एमआईटी डायरेक्टर डॉ. केएलए खान मौजूद रहे।निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का चयन किया। बीटेक बायोटेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.