एमआइटी में कंसल्टेंसी सर्विस की होगी शुरुआत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में कंसल्टेंसी सर्विस की शुरुआत होगी। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।एमआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में इसकी शुरुआत होगी। इसके तहत संस्थान में अब विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग और प्रमाणीकरण किया जाएगा। कोई भी संस्थान, उद्योग या संगठन इसके लिए एमआईटी से संपर्क कर सकेगा। कंसल्टेंसी के तहत संस्थान की ओर से विद्युत उपकरणों का परीक्षण कर इसकी रिपोर्ट और प्रमाणीकरण किया जाएगा। इससे एमआईटी की आंतरिक आय में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा संस्थान के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर मां सरस्वती की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- एमआईटी बनेगा बिहार का पहला रैगिंग मुक्त तकनीकी संस्थान एमआईटी एलुमनी एसोसिएशन इसका खर्च वहन करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.