एबी रिच इंटर कॉलेज में एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर इकाई ने मंगलवार को एबी रिच इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया। प्रार्थना सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ राष्ट्र हित के लिए भी कार्य करती है और युवाओं को समाज सेवा से जुड़ना चाहिए। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरे महानगर में जारी रहेगा। इस दौरान जिला संयोजक वैभव सक्सेना, नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा, योगेश कुमार, अनुज, अंशु सिंह, निलेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: अभाविप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.