रुडकी, जनवरी 16 -- शुक्रवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी भरी साबित हुई। ऊर्जा निगम की ओर से डाली गई एबीसी लाइन में सुबह करीब पांच बजे अचानक फॉल्ट आ जाने से इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा और करीब 15 हजार की आबादी को सुबह-सुबह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह रामनगर से गुजर रही एबीसी लाइन में अचानक फॉल्ट आने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.