बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- नगर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी एबीसी लाइन में फाल्ट आने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे से बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ने उपकेंद्र की जमीन पर अवैध निर्माण को एबीसी लाइन में फाल्ट का कारण बताया। जेई ने कहा कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार सुबह उपकेंद्र के मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एबीसी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पूरे नगर की सप्लाई बंद कर दी गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में फटा 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, आधे गांव की बिजली आपूर्ति घंटों ठप बिजली गुल होते ही घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे उच्चतम तापमान भरी गर्मी में लोग परेशान हो उठे। वहीं पानी की आ...