बागपत, मई 20 -- चांदीनगर। ललियाना गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे बिजली लाइन के एबीसी केबिल में आग लग गई। जिससे 50 से अधिक मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षुब्ध ग्रामीणों ने रात में ही बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद गांव का ही एक लाइनमैन मौके पर पहुंचा और केवल अपने मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल कर वापस लौट गया। आरोप है कि करीब पचास घरों की बिजली गुल होने के बावजूद केबिल को ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और बिजलीघर पर कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। यह भी पढ़ें- दौलतपुर कलां में जर्जर विद्युत केबल में लगी आग, घंटे ठप रही आपूर्ति बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में गुजारनी पड़ी। हंगामा-...