एबीसी केबल में लगी आग, 12 घंटे गुल रही बिजली
बागपत, मई 29 -- बागपत। तापमान बढ़ने से बिजली सप्लाई गड़बड़ाने लगी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार रात से गुरुवार शाम तक बिजली बाधित रही। मोहल्ला मुगलपुरा में एबीसी केबल में आग लग गई और गली में गिर गया। सूचना के बावजूद अधिकारी और लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचे। इस कारण करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही। कई स्थानों पर पैनल बॉक्स में आग लग गई। ईद-उल-अजहा पर बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार पर लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। गर्मी का असर बिजली उपकरणों पर पड़ने लगा है। ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ रहा है। इसके चलते ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। शहर के पुराना कस्बा, मोहल्ला केतीपुरा, गायत्रीपुर, मेरठ रोड, बड़ौत रोड, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, मोहल्ला मिर्धानपुरा समेत शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.