लखनऊ, अप्रैल 17 -- लेसा के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय उपकेंद्र के तहत शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे ज्ञानेंद्र विहार कॉलोनी में एबीसी केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने से 250 केवीए ट्रांसफार्मर से पोषित लगभग चालीस घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ दुबग्गा संदीप वर्मा ने बताया कि शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र के तहत पारा फीडर के ज्ञानेंद्र विहार कॉलोनी में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के एबीसी केबल में अचानक आग लग गयी। कॉलोनीवासियों ने उपकेंद्र को सूचना दी। बिजलीकर्मियों ने फौरन क्षेत्र की लाइट बंद कर दी। केबल में आग लगने से लगभग चालीस घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- केबल में बार-बार लग रही आग, बिजली आपूर्ति हो जा रही बंद रात साढ़े दस बजे खबर लिखे जाने तक लाइन को दुरुस्त किए जाने का काम चल रहा था। अधिकारी के अनुसार एक से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.