उन्नाव, मई 13 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नगर के बिंदा नगर क्षेत्र में मंगलवार को बिजली विभाग की री-वैंप योजना के तहत जर्जर तार हटाकर नई एबीसी केबल डालने का कार्य किया गया। विभागीय निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने सुबह 11 बजे से काम शुरू किया, जिसके चलते फीडर चार की आपूर्ति शाम पांच बजे तक बंद रही।करीब छह घंटे की कटौती से बिंदा नगर, श्री नगर, ब्रम्ह नगर, अवस्थी फार्म हाउस, डॉकतार कॉलोनी, अवधपुरी समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल रही। अचानक आई इस आपूर्ति बाधा से हजारों लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कार्य प्रभावित हुए तो वहीं छोटे व्यापारी भी असुविधा झेलते नजर आए। यह भी पढ़ें- तीन घंटे बंद रहा बिजली का एक फेज कर्मचारियों ने कई पोलों पर एबीसी केबल डालने का काम किया। हालांकि नगर के अन्य हिस्सों में भी मंगलवार को छोटी-छोटी फॉल्ट और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.