एबीसी-एआरवी व्यवस्था के लिए भूमि व सुविधाएं जुटाने के निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 11 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिले में एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (एआरवी) की प्रभावी व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें नसबंदी और टीकाकरण के बाद पशुओं के सुरक्षित रख-रखाव के लिए केनेल समेत आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्धारित मानकों के अनुसार भूमि और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी विकास और पशुपालन विभाग के बीच एमओयू की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। प्रारंभिक चरण में व्यवस्था का संचालन पशुपालन विभाग अस्थायी रूप से करेगा। इसके बाद शहरी विकास विभाग एनजीओ के सहयोग से पूरी व्यवस्था संचालित करेगा।डीएम ने सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.