गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम स्थित मैदान में चल रही अंडर-15 फुटबॉल लीग का रविवार को समापन हुआ। एबीसीडी फुटबॉल क्लब ने ट्रॉफी अपने नाम की। आयोजक आकाश कुमार गौतम ने बताया कि लीग के फाइनल मैच में एबीसीडी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को 2-1 से मात दी। मुख्य अतिथि राम प्रताप सैनी ने विजेता टीम के कप्तान दोरजे तमांग, दिव्यांशु, विनीत, रुद्र, अरनब और अरमान को पदक देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...