बलिया, जुलाई 10 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएल पाल और नोडल अधिकारी डा. छबिलाल की मौजूदगी में शुक्रवार को विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के साथ एबीसीआईडी विषय पर आनलाइन बैठक हुई। विवि ने एबीसीआईडी के लिए बनाए गए पोर्टल के संचालन को लेकर कालेज को प्रशिक्षण दिया। पोर्टल पर महाविद्यालय आसानी से अपने महाविद्यालय कोड और ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कालेज प्रशासन को निर्देशित किया गया कि छात्रों का हर हाल में 18 जुलाई तक एबीसीआईडी बनवा लें। बिना इसके छात्र का क्रेडिट ट्रांसफर होना संभव नहीं है। विवि प्रशासन ने बताया कि इस सत्र तक कुल छात्र संख्या 1 लाख 11 हजार 425 है। यह भी पढ़ें- AU Admission 2026: BA-BSc में एडमिशन के लिए 16 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, सब्जेक्ट चुनते हुए ना करें ये गल...