एबीवीपी में बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे आर्यन बेलवाल
हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में छात्र राजनीति के लिए बेहद खास एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद पर धीरज बिष्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संगठन में बगावत हो गई है। दूसरे दावेदार आर्यन बेलवाल ने पत्रकार वार्ता कर अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। टिकट वितरण का विरोध करते हुए कुमाऊं संयोजक, विभाग संयोजक समेत 50 से अधिक लोगों ने संगठन से इस्तीफा देने की बात कही है। इस सियासी घटनाक्रम से संगठन में कुछ पदाधिकारियों को लेकर आक्रोश भी बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं मामले को लेकर कुमाऊं मंडल के अलावा देहरादून तक सियासी हलचल मची हुई है। दरअसल, कॉलेज में इस बार अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल और धीरज बिष्ट में टिकट को लेकर पहले से ही कड़ा मुकाबला चल रहा था। संगठन में टिकट को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.