एबीवीपी ने सीट बहाली, फीस कटौती को दिया ज्ञापन
प्रयागराज, जुलाई 22 -- इविवि में सीट कटौती, फीस वृद्धि और परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को कुलसचिव प्रो. आशीष खरे तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सूर्य भान सिंह को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि सीमित सीटों और बढ़ी हुई फीस के कारण बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। सीटों की बहाली पर शीघ्र निर्णय लिया जाए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके। डीएसडब्ल्यू से मूलभूत और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई गई। पिंक टायलेट और महिला कॉमन रूम, शौचालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल इंसिनरेटर, नवनिर्मित पुस्तकालय को तत्काल शुरू करने तथा केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे संचालित करने की मांग की। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.