मैनपुरी, अगस्त 14 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया। जिसमें नगर व क्षेत्र के छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। नगर मंत्री सक्षम गुप्ता ने छात्रों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, छात्र हित से जुड़े विषयों व राष्ट्रहित के कार्यों में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर मंत्री सक्षम गुप्ता ने कहा कि छात्र किसी भी राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण युवा शक्ति होते हैं। शिक्षा के साथ छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अध्ययन के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक ...